Jharia : अलकडीहा ओपी क्षेत्र के न्यू पहाड़ीगोड़ा निवासी फलारी महतो (40) की सोमवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने जब फलारी को नहीं देखा, तो उसी खोजबीन की. काफी प्रयास के बाद उसे पानी के अंदर से निकाला गया. परिजन आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. फलारी महतो ठेका मजदूरी करता था. घर में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो बेटियां हैं. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. इस लोमहर्षक घटना से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई. [wpse_comments_template]
धनबाद : तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
Last Updated: Jun 03, 2024 12:00 AM (IST)