Search

 
 
 

धनबाद: राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव को युवा जनता दल ने नकारा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) युवा जनता दल ने धनबाद में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव का बहिष्कार करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी घनश्याम चौधरी सहित प्रखंड के सभी निर्वाचन पदाधिकारी पर चुनाव में मनमानी करने का आरोप लगाया है. युवा राजद के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार 9 सितम्बर को राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष का चुनाव धैया स्थित ललिता कॉम्प्लेक्स में हुआ था. इस चुनाव का युवा राष्ट्रीय जनता दल ने बहिष्कार किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव राष्ट्रीय जनता दल की नीति के अनुसार नहीं कराया गया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने पूर्व जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव से साठगांठ कर राष्ट्रीय जनता दल के संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए दुबारा उन्हें ही जिला अध्यक्ष बना दिया. उन्होंने कहा कि इस घोषणा से यह साबित हो रहा है कि गरीब, दलित, शोषित वर्ग का राष्ट्रीय जनता दल पूंजीपतियों के आगे नतमस्तक हो गया है. उसका परिणाम आज धनबाद जिला में देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि इस मामले की लिखित शिकायत की गई है और मीडिया के माध्यम से भी उचित जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/why-is-the-traffic-system-of-dhanbad-not-like-ranchi/">धनबाद

की ट्रैफिक व्यवस्था रांची जैसी क्यों नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही