Search

 
 
 

धनबाद:  भाजपा भूली मंडल के युवा मोर्चा ने निकाला विरोध मार्च

 
 Bhuli :  भाजपा भूली मंडल के युवा मोर्चा ने अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में गुरुवार 6 अप्रैल को भूली मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, महामंत्री बबलू सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष सह बिजली विभाग के सांसद प्रतिनिधि ललन मिश्रा के खिलाफ़ विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च अंबेडकर चौक से शुरू हुआ तथा बी ब्लॉक, ए ब्लॉक होते हुए भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के आवास पहुंचा. जिलाध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए उन तीनों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. सूरज पासवान का कहना था कि तीनों लोग भूली मंडल में तानाशाही चला रहे हैं. कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की बजाय ठेका प्रथा चल रही है. मंडल अध्यक्ष को इस्तीफा देना होगा. विरोध मार्च में कृष्णा ढाडी, सीता देवी, नीरज शर्मा, जितेंद सहनी, मोनू कुमार पासवान, अरविंद सिंह, सौरभ कुमार, सुमित कुमार, अनुराग कुमार, रंजन कुमार, अशोक कुमार पासवान, सालमती देवी, सिया देवी, मानती देवी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही