Search

 
 
 

धनबाद : जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बैठक में किया आय स्रोत मजबूत बनाने का आह्वान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) निरीक्षण भवन में शनिवार 24 सितंबर को जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता रवानी के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए बैठक हुई. बैठक में धनबाद जिला परिषद की आय में बढ़ोतरी और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई. जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी वाहन पड़ाव एवं होर्डिंग स्थल को चिन्हित कर डाक के जरिये नीलामी करने और जिला परिषद की सभी दुकानों एवं अन्य स्थलों के इकरारनामा का नवीकरण कर बकाया भाड़ा वसूलने पर जोर दिया गया. 11 वर्षों के दौरान बोर्ड के निर्णय को धरातल पर उतारने में कोताही पर चर्चा हुई. कहा गया कि सदस्य सदन में बैठकर नियम तो बनाते हैं, पर उसे अमलीजामा पहनाने का काम नहीं पा रहा है. यदि कोई ठोस कदम जल्दी नहीं उठाया गया तो धनबाद जिला परिषद जिला परिषद कभी उन्नति की रोशनी नहीं देख पाएगी. यदि जिला परिषद अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पारदर्शी रूप से सदस्य के बीच काम नहीं करते हैं तो जोरदार विरोध किया जाएगा. सभी सदस्यों ने प्रण लिया कि जिला परिषद को राज्य के सभी 24 जिलों में प्रथम स्थान पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य बादल बाउरी, जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरेशी, सुबोध भारती, आशा देवी, रूपा कुमारी, स्वाति कुमारी, मीणा हेंब्रम, जेवा मरांडी, पिंकी मरांडी, ललिता देवी, नाजिश रहमानी, एमडी इजराफिल मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-b-ed-students-gherao-bbmku-accused-of-ruining-future/">धनबाद

: बीएड छात्रों ने किया बीबीएमकेयू का घेराव, भविष्य बर्बाद करने का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही