जिला परिषद की बैठक में जिप सदस्य संजय सिंह ने जनहित से जुड़े की मुद्दे उठाये
Nirsa : जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ने चार महीने बाद शुक्रवार 15 सितंबर को धनबाद में आयोजित जिला परिषद की बैठक में एमपीएल के सीएसआर कार्यों की सोशल ऑडिट की मांग की है. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि निरसा क्षेत्र संख्या 9 में अधिकांश भाग एमपीएल के अधीन पड़ता है. सीएसआर के तहत एमपीएल को अपने कमांड एरिया में विकास कार्य करना चाहिए. लेकिन ऐसा नही हुआ. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक सूची बनाकर एमपीएल को सौंपी जाएगी. एमपीएल प्रबंधन ने गांवों के विकास कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखाया तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इससे पहले जिला परिषद की बैठक में संजय सिंह ने निरसा प्रखंड के मंझलाडीह से डोमभूई तक सड़क को एमपीएल से अतिक्रमण मुक्त करवाकर जीर्णोद्धार करवाने, मदनडीह पंचायत के 630 लाभुकों का नाम एसइसी डाटा में दोबारा जोड़ने, श्यामपुर पंचायत के श्यामपुर ग्राम में नया अंगनबाड़ी केंद्र बनाने और निरसा मध्य पंचायत में स्टेडियम का निर्माण करवाने की मांग रखी. इसके साथ ही निरसा जीटी रोड पर आए दिन होने वाले सड़क दुर्घटना के रोकथाम को लेकर एनएचएआई, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक जल्द से जल्द करवाने, विरसिंहपूर में जर्जर हेल्थ सेंटर की चहारदीवारी की निविदा रद्द कर नया हेल्थसेंटर भवन निर्माण करवाने, हाईमास्ट लाइट लगाने, निरसा दक्षिण पंचायत के अंसार मोहल्ला में जिला परिषद द्वारा बने कुंआ को अतिक्रमण मुक्त करवाने सहित कई अन्य मुद्दे भी रखे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-leaders-held-a-meeting-regarding-babulal-marandis-sankalp-yatra/">यहभी पढ़ें : धनबाद : बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक [wpse_comments_template]
Leave a Comment