Search

 
 
 

धनबाद : तिलतोडिया गांव के लोगों को पेयजल समस्या से जिप सदस्य ने दिलाई निजात

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड के तिलतोड़िया गांव में पानी की किल्लत आजादी के 75 वर्षों बाद भी बनी हुई है। लगभग 900 की आबादी वाला यह गांव पेयजल जैसी विकट समस्या से जूझ रहा है, हालांकि अब तक किसी ने सुध नहीं ली. समस्या को देखते हुए नवनिर्वाचित जिप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू निजी मद से गांव में ट्यूब वेल और पाइप लाइन के जरिए ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के प्रयास में जुट गये हैं. पाइप लाइन का शिलान्यास होते ही ग्रामीणों में खुशी देखी गयी.

   जिप सदस्य ने कहा-वादा कर रहे हैं पूरा

जिप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे. जिप सदस्य नहीं रहते हुए भी वह गरीबों के सुख दुख में साथ रहे. पहला फंड आते ही गांव में पेजयजल समस्या को दूर करने लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कराया. उन्होंने कहा कि ईसीएल प्रबंधन को कोलियरी के आसपास पानी, बिजली, सड़क और शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व किये गये वादे को वह पूरा कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-4-lakh-compensation-will-be-given-to-the-kin-of-the-youth-who-died-due-to-lightning/">धनबाद:

वज्रपात से मृत युवक के परिजन को मिलेगा 4 लाख मुआवजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही