Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जिप सदस्य ने किया पुसई नदी किनारे शवदाह शेड का शिलान्यास

Nirsa: निरसा (Nirsa)  निरसा प्रखंड के पंडरा पश्चिम पूसई नदी किनारे मंगलवार 11 अप्रैल  को ज़िप सदस्य दीपाली रुहीदास ने अपने फंड से 6 लाख 52 हजार 100 रुपये की लागत से शवदाह शेड का शिलान्यास किया. मौके पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी मौजूद थे. शिलान्यास के बाद श्रीमती रुहीदास ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए यह कदम उठाया. बरसात के समय नदी में अत्यधिक पानी हो जाने के कारण लोगों को शव जलाने में परेशानी होती थी. चुनाव के समय ग्रामीणों से जो वादा किया था, उसे मंजिल तक पहुंचाने के प्रयास में लग गयी हूं. ग्रामीणों की आशा को धूमिल होने नहीं दूंगी. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि पूरे निरसा विधानसभा क्षेत्र के सात जिला परिषद सदस्यों में से दीपाली रुहीदास की सबसे बड़ी जीत हुई है. चुनाव जीतने के बाद से ही वह जनता की समस्याओं को दूर करने के प्रयास में जुट गयी हैं. जनता का प्यार और आशीर्वाद दीपाली के साथ है. शव दाह शेड के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी. मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही