Search

धनबाद:जिप अध्यक्ष ने किया भाटडीह बस्ती में डीप बोरिंग का शिलान्यास

Mahuda: महुदा (Mahuda) तेतुलिया दो पंचायत के भाटडीह बस्ती में डीप बोरिंग सह नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास 15 अप्रैल शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया. इस अवसर पर ग्रामीणो को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि भाटडीह बस्ती में पेयजल की समस्या काफी दिनों से थी. लोगों को लगभग एक किलोमीटर दूर दामोदर नदी से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ती थी. समस्या को देखते हुए गांव में डीप बोरिंग कराई जा रही है. जलमीनार का भी निर्माण किया जाएगा. नाली निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि बरसात का पानी गांव के बाहर निकल जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जो भी विकास कार्य बाकी है, उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा. मौके पर समाजसेवी शंकर रवानी, विष्णु प्रसाद हजारी, संवेदक सम्राट सिंह, मालती देवी, सहचरी देवी, रंजीता देवी, मोती देवी, संध्या देवी, धीरज हजारी, लालमोहन हजारी, राजकुमार हजारी, कन्हाई हजारी, संजय हजारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp