Search

 
 
 

धनबाद : जिप अध्यक्ष ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने में प्रशासन से मांगा सहयोग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने मंगलवार11 अक्टूबर को समाहरणालय में उपायुक्त से मुलाकात की. उनके साथ जिला परिषद के अन्य सदस्य भी थे. जिला परिषद अध्यक्ष ने उपायुक्त को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि जिप सदस्यों का अधिकार क्षेत्र बढ़ना चाहिए. उन्होंने योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन शिलापट्ट में सदस्यों के नाम अंकित करने, सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने में प्रशासन से सहयोग की भी मांग की है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि गोविंदपुर के बड़ा पिछड़ी पंचायत में बायोमेडिकल वेस्टेज को डंप करने का काम बंद होना चाहिए. साथ ही पंचायत की योजनाओं की निगरानी के लिए जिला परिषद सदस्यों को अधिकृत करने व पंचायत राज्य अधिनियम के तहत 14 विभाग एवं 29 विषयों से संबंधित शक्तियां जिला परिषद को सौंपने की भी मांग की है. इस मौके पर विकास महतो, संजय कुमार महतो, स्वाति कुमारी, मीना हेंब्रम, आशा देवी, मो इसराफिल के साथ कई जिप सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-campus-placement-at-balliapur-institute-of-technology/">धनबाद:

बलियापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कैंपस प्लेसमेंट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही