Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जिप अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया क्षेत्र की सड़कों का हाल

Mahuda : धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने 9 मई मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और क्षेत्र की सड़कों की समस्या का जिक्र करते हुए उन्हें पत्र सौंपा. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को राजगंज चास खंड के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में सड़क की समस्याओं से अवगत कराया. जिप अध्यक्ष ने निचितपुर व सोनारडीह रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने की भी मांग की. जिप अध्यक्ष ने श्री गडकरी को दिए गए पत्र की प्रति यहां गुरुवार 11 मई को जारी की. पत्र में उन्होंने लिखा है कि रेलवे क्रॉसिंग चौबीस घटे में लगभग चालीस बार बंद होता है. इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों एवं मरीजों को होती है. जिप अध्यक्ष ने मुचराइडीह रेलवे क्रासिंग पर नये बने फ्लाईओवर के निर्माण में भ्रष्टाचार का भी उल्लेख किया है. उन्होंने फ्लाईओवर से फोरलेन सड़क तक संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की. ज्ञात हो कि संपर्क मार्ग ठीक नहीं रहने के कारण आये दिन उस जगह पर सड़क दुर्घटना होती रहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही