Search

 
 
 

धनबाद : जिप उपाध्यक्ष ने टुंडी विधायक पर लगाया मनमानी का आरोप

 
Dhanbad : धनबाद की जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी ने टुंडी विधायक मथुरा महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सरिता देवी ने कहा कि विधायक अधिकारियों पर सत्ता की धौंस दिखा कर मनमानी करवा रहे है. विधायक के उकसावे में आकर अधिकारी पंचायत जनप्रतिनिधियों को अपमानित कर रहे हैं. जनप्रतिनिधियों का इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और राज्यपाल से की जाएगी. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बुधवार को विधायक ने तोपचांची प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्रामीण विकास विभाग के मद से बीडीओ व कर्मचारियों के आवास निर्माण कार्य का शिलान्यास अकेले कर दिया. जबकि शिलापट्ट पर उपाध्यक्ष का नाम अंकित है. लेकिन उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी गई. विधायक के कहने पर अधिकारी जनप्रतिनिधियों को किसी तरह के कार्यक्रम की सूचना नहीं देकर अपमानित कर रहे हैं. अगर यही हाल रहा तो विधायक के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि गोलबंद होकर आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ncp-delegation-meets-sdpo-regarding-problems///">धनबाद

: समस्याओं को लेकर राकांपा प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ से मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही