Search

 
 
 

धनबाद : जिप उपाध्यक्ष ने डीसीसी से मांगी वाहन सहित अन्य सुविधाएं

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला परिषद की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सरिता देवी ने डीडीसी शशि प्रकाश सिंह से सरकारी सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने डीडीसी को पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा है कि जिला परिषद की बैठक में तय हुआ था कि अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के लिए विभागीय वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही डेली वेजेज पर चालक की व्यवस्था करने की बात भी कहीं गई थी. इसके बाद जिला परिषद बोर्ड की बैठक में भी इसे पारित कर दिया गया. लेकिन अफ़सोस की बात है कि अभी तक न तो वाहन की खरीद हुई है और न इस दिशा में कोई काम हो रहा है. जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि की बातों की अनदेखी करना ठीक नहीं है. सरकारी सुविधा नहीं मिलने से काम काज में बाधाएं आ रही हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही