Search

 
 
 

धनबाद : अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में गड़बड़ी के खिलाफ जिप उपाध्यक्ष ने दिया धरना

 
Topchanchi : तोपचांची में अबुआ आवास में स्थानीय जनप्रतिनिधि को दरकिनार कर लिस्ट जारी करने के विरोध में जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी ने अपने समर्थकों के शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप धरना दिया. जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि अबुआ आवास योजना के लाभुकों की जारी लिस्ट में वैसे लोगों का नाम शामिल है जिन्हें पहले भी आवास योजना का लाभ मिल चुका है. लाभुकों के चयन में स्थानीय जनप्रतिनिधि से राय नहीं ली गई और लिस्ट तैयार कर ली गई. उन्होंने लिस्ट को रद्द कर वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उप मुखिया, जिला परिषद सदस्य, उपाध्यक्ष व अध्यक्ष की उपस्थिति में दोबारा ग्रामसभा कर योग्य लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग की. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/ranchi-bjp-is-making-strategy-in-the-legislature-party-meeting/">

रांची : विधायक दल की बैठक में भाजपा बना रही रणनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही