Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डिनोबली स्कूल मैथन में जोनल स्तरीय चित्रांकन व लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
देवघर, रांची, पटना, जमशेदपुर, धनबाद और भागलपुर जोन के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
Maithon : डिनोबली स्कूल मैथन में शनिवार 23 सितंबर को रीजनल पेंटिंग एंड क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में देवघर, रांची, पटना, जमशेदपुर, धनबाद और भागलपुर जोन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. छात्रों को तीन ग्रुपों में प्रतियोगिता हुई. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन डिनोबली स्कूल के निदेशक फादर माइकल फर्नांडिस ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा. जिसमें बेहतर करने वाले छात्र नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. पेंटिंग में 18 और क्रिएटिव राइटिंग में 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य शुक्ला चौधरी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में डीवीसी के पदाधिकारी राकेश केसरी, अनुपम शाह, सर्वनिष्ठा मजूमदार, ओमियो चटर्जी सहित अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे.

रीजनल प्रतियोगिता में निम्न छात्रों को पुरस्कार मिला

पेटिंग में सब जूनियर ग्रुप में प्रथम अंचिता श्रीवास्तव, द्वितीय अनुष्का राय व विदुषी राय को तृतीय पुरस्कार मिला. जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम आदित्य सिंह, द्वितीय आर बर्णवाल व कनक कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला. सीनियर ग्रुप में प्रथम जसप्रीत सिंह, परी मेहता और आस्था राठौड़ को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. वहीं क्रिएटिव राइटिंग में सब जूनियर ग्रुप में अनीशा सिंह, आराध्या आनंद व राधिका सिंघानिया को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला. जूनियर वर्ग में एस अहमद, प्रगति राज, ध्रुव शौर्य को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला. जबकि सीनियर वर्ग में ग्रीष्मा बॉस, मौसमी नारायण और कौशलेंद्र प्रताप को क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिला. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ram-rajya-will-be-established-only-if-there-is-distribution-of-hardships-and-not-wealth-gaurav-krishna-pathak/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : संपत्ति नहीं विपत्ति का बटवारा हो, तभी होगी राम राज्य की स्थापना : गौरव कृष्ण पाठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही