Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जोनल रेल मेंबर ने किया कतरासगढ़ स्टेशन का औचक निरीक्षण

Dhanbad : पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने 11 जून को कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान महिला तथा पुरुष प्रतीक्षालय में ताला मिला. स्टेशन पर गंदगी थी. स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि शौचालय में लंबे समय से ताला बंद है. इस शौचालय का इस्तेमाल केवल रेलकर्मी करते हैं. यात्रियों को स्टेशन के बाहर रेलवे के पे एंड यूज शौचालय में जाना पड़ता है. कुछ यात्री खुले में शौच जाने को विवश रहते हैं. रेल कर्मियों के इस मनमानी के कारण स्वच्छ भारत अभियान को गहरा धक्का पहुंच रहा है. पिंटू कुमार सिंह ने ईसीआर के जीएम, डीआरएम व सीनियर डीसीएम से इन समस्याओं का समाधान कर जिम्मेवार रेलकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही