Search

धनबाद के बुशिकान डोजो कराटे के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण

Dhanbad : रोची में आयोजित ओपन नेशनल कराटे प्रतियोगिता में धनबाद के बुशिकान डोजो के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में बुशिकान डोजो धनबाद से भाग लेने वाले सभी 5 खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया. संदीप कुमार पासवान ने पुरुषों के 84 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. जबकि महिला वर्ग की 53 किलो भर वर्ग में नैना कुमारी को स्वर्ण पदक मिला. इसके अलावा कैडेट वर्ग की ब्लैक बेल्ट बालिकाओं की स्पर्धा में प्रगति प्रिय को व सब जूनियर वर्ग बालक वर्ग की कुमिते स्पर्धा में कुमार वत्सल ने गोल्ड जीता. कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव संजीव जांगड़ा ने विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. सभी विजेताओं को मुख्य प्रशिक्षक रंजीत केशरी ने बधाई दी है. ज्ञात हो कि सैको काई कराटे डो इंटरनेशनल की ओर से हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम रांची में 13 व 14 मई को ओपन नेशनल कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/one-station-one-product-stall-will-be-set-up-at-11-railway-stations-including-dhanbad/">धनबाद

सहित 11 रेलवे स्टेशनों पर लगेगा `वन स्टेशन वन प्रोडक्ट` का स्टॉल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp