Search

 
 
 

धनबाद की हजारीबाग पर आसान जीत, सेमीफाइनल में पहुंची

 
Dhanbad :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-teacher-and-in-charge-vice-chancellor-face-to-face-on-shifting-to-new-building-of-bbmku/">

(Dhanbad) ने जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में 14 जून को हजारीबाग को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया. ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही धनबाद की टीम सेमीफाइनल में गुरुवार को बोकारो से भिड़ेगी. जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में 14 जून को खेले गए मैच में टास जीतकर धनबाद ने पहले फील्डिंग का करने का निर्णय लिया. पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हजारीबाग की टीम ने धनबाद की गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 32.3 ओवर में 59 रन पर आउट हो गई. मंजू कुमारी ने 18 और रिंकी कुमारी ने 12 रन बनाए. धनबाद की महारानी मुर्मू ने 10 रन देकर चार और किरण कुमारी ने पांच रन देकर तीन विकेट झटके. इसके बाद बल्‍लेबाजी करने उतरी धनबाद की टीम ने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के  63 रन बनाकर मैच जीत लिया. पुष्पा कुमारी 38 और लक्ष्मी कुमारी मुर्मू 16 रन बनाकर नाबाद रहीं. प्लेयर ऑफ द मैच महारानी मुर्मू चुनी गईं. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-should-stop-blinding-of-electricity-rajiv-sharma/">धनबाद

: बिजली की आंखमिचौली बंद करे निगम- राजीव शर्मा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही