Search

 
 
 

धनबाद की महिला आरक्षी कविता ने झारखंड को दिलाया गोल्ड व सिल्वर मेडल

 
Dhanbad : धनबाद की महिला आरक्षी (झारखंड पुलिस) कविता कुमारी ने गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल की स्पर्धा में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर झारखंड को दोहरी सफलता दिलाई है. चार महिलाओं की ग्रुप स्पर्धा में कविता ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक, जबकि ट्रिपल महिला स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया. कविता की इस सफलता पर धनबाद जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी, वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद कपूर, रेजा इस्तियाक, महासचिव रंजीत केशरी, धनबाद लॉन बॉल संघ के अध्यक्ष अनुपम चौधरी, महासचिव पवन कुमार बर्णवाल, मनोज शर्मा, मृदुल बोस, सूरज वर्मा, सुनील साव, राजेश यादव, तारक नाथ दास, प्रियरंजन कुमार, शिव कुमार महतो आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-demand-of-old-pension-scheme-railway-workers-will-go-on-hunger-strike-on-12/">धनबाद

: पुरानी पेंशन स्कीम की मांग पर रेल कर्मी 12 को करेंगे भूख हड़ताल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही