Search

 
 
 

धनबाद का पारा 43 के पार, संताल में लू कर रही परेशान

 
Dhanbad : धनबाद और गिरिडीह समेत राज्य के उत्तर पूर्वी राज्यों में शामिल संताल के जिले देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में उष्ण लहर (लू) लोगों को परेशान कर रही है. धनबाद जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं हैं. 8 जून को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना जताई गई है.

   धनबाद-संताल में हल्की वर्षा की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 10 जून तक राज्य के कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना   है. इसी कड़ी में 8 जून को धनबाद व संताल के जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं. हालांकि उससे गर्मी और अधिकतम तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 8 जून को जिले का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही