Dhanbad : धनबाद जिले में इस बार गर्मी राहत की उम्मीद कम है. आमतौर पर जैसी गर्मी होली के बाद पड़ती है, वैसी गर्मी का अहसास अभी से होने लगा है. जबकि होली में अभी 12 दिनों का समय बचा है. गर्मी की दस्तक से ही जिलावासी इस सीजन भीषण गर्मी की कल्पना करने लगे हैं. अभी से उफ्फ भी करने लगे हैं. धनबाद जिले में 24 फरवरी को लागातर दूसरे दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
: रामभरोसे बिजली विभाग, न सुरक्षा उपकरण न स्किल्ड कर्मचारी [wpse_comments_template]
दोपहर में सड़क पर आवाजाही हुई कम
मौसम तेजी से बदल रहा है. सुबह में हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन आठ-नौ बजते-बजते ठंड का असर गायब हो जा रही हैं. दोपहर में तीखी धूप और धूल भरी हवाओं की वजह से लोग सड़क पर निकलने से बचने लगे हैं. जरूरी काम से निकलने वाले धूप से बचने के लिए टोपी, दुपट्टा आदि का उपयोग कर रहे हैं. शहर में डाव, तरबूज, सत्तू, लस्सी जैसे शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सड़क किनारे सज गई हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-electricity-department-is-dependent-on-ram-neither-security-equipment-nor-skilled-employees/">धनबाद: रामभरोसे बिजली विभाग, न सुरक्षा उपकरण न स्किल्ड कर्मचारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment