Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले का अधिकतम तापमान 5 अप्रैल को 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. दिन भर तीखी धूप झुलसाती रही. धूप के तीखेपन और गर्म हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया. दोपहर बाद हवा ने लू का एहसास कराया. विगत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23 डिग्री पर पहुंच गया.
धनबाद का पारा पहुंचा 37 पर, जला रही धूप
Last Updated: Apr 05, 2023 12:00 AM (IST)