Dhanbad : धनबाद की नई डीसी माधवी मिश्रा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान डीसी वरुण रंजन ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद माधवी मिश्रा को डीसी का पदभार सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद नई डीसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. चुनाव की तैयारियों पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस रहेगा. साथ ही अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन, आयुष्मान भारत सहित राज्य व केन्द्र सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जाएगा. इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों व जनता से सहयोग की अपील की. वहीं, निवर्तमान डीसी वरुण रंजन ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा. सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का सौभाग्य मिला. सभी के सहयोग से कई बड़े पर्व-त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया. मौके पर डीडीसी सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद, एसडीओ उदय रजक, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/approval-of-7328-beneficiaries-of-abua-awas-in-the-current-year-in-sahibganj-district-dc/">साहिबगंज
जिले में चालू वर्ष में अबुआ आवास के 7328 लाभुकों की स्वीकृति- डीसी [wpse_comments_template]
जिले में चालू वर्ष में अबुआ आवास के 7328 लाभुकों की स्वीकृति- डीसी [wpse_comments_template]
Leave a Comment