Search

 
 
 

धनबाद के नये डीसी वरुण रंजन ने पदभार संभाला

 

जिला प्रशासन के प्रति नागरिकों में विश्वास व योजनाओं का लाभ दिलाने का करेंगे प्रयास

Dhanbad : धनबाद के नये उपायुक्त बरुण रंजन ने गुरुवार 27 जुलाई को कार्यभार संभाल लिया. पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत बनाना उनका पहला दियित्व होगा. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का तय समय सीमा में काम पूरा हो, योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धनबाद में बढ़ते अपराध, अवैध माइनिंग, अग्नि प्रभावित और भू धसान क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों के पुनर्वास आदि समस्याओं को समझना होगा. अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और समाधान निकाला जाएगा. जन प्रतिनिधि और मीडिया से प्राप्त सुझावों को भी अमल में लाने का काम किया जाएगा. उन्होंने धनबाद जिले की कमान सौंपने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया. इससे पहले निवर्तमान डीसी संदीप सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया. दोनों अधिकारियों ने पदभार से जुड़ी सभी कागजी प्रक्रिया पूरी की, दोनों ने एक दूसरे के साथ जिले की तमाम गतिविधियों पर भी चर्चा की. निवर्तमान उपायुक्त ने नये डीसी को विभागीय पदाधिकारियों से परिचय कराया. इस मौके पर डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, डी आरडीए डायरेक्टर मुमताज अली, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, योजना पदाधिकारी महेश भगत, अवर निबंधन पदाधिकारी उज्ज्वल मिंज आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही