Search

 
 
 

धनबाद के नये एसडीएम उदय रजक ने संभाला पदभार

 

सभी समस्याओं का समय पर निपटारा करने का दिया भरोसा

Dhanbad: नये अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) उदय रजक ने बुधवार 13 सितंबर की देर शाम पदभार ग्रहण कर लिया. निवर्तमान एसडीएम प्रेम कुमार से प्रभार लेने के बाद उन्होंने सभी सहयोगियों से परिचय प्राप्त किया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एसडीएम की यह हमारी पहली पोस्टिंग है. श्री तिवारी हमारे सीनियर हैं. उनसे व सभी सहयोगियों से अनुमंडल का काम समझने के बाद समाधान की दिशा में काम करूंगा. जहां तक धनबाद में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ने की बात है तो यह काम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से चलता है. सभी को मिलाकर समस्या का समाधान करेंगे. कार्य क्षेत्र में जो भी स्थिति उत्पन्न होगी, उसका समय पर हल निकाल लिया जाएगा. निवर्तमान एसडीएम श्री तिवारी ने कहा कि धनबाद में उन्हें 2 साल काम करने का मौका मिला. सभी सहयोगियों, जनता व मीडिया का भी भरपूर सहयोग मिला. हर परस्थिति से निपटने का काम किया गया. यहां काम का अनुभव बहुत अच्छा रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही