Search

 
 
 

धनबाद का निशा हत्याकांड : विशाल ने छात्रा के गले पर किया था चाकू से तेज वार

 

पूछताछ में टूटा विशाल, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

Dhanbad : पोलाईडीह की रहने वाली छात्रा निशा महतो हत्याकांड में पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है. विशाल ने निशा की हत्या करने के बाद चाकू को घास में छिपाकर रख दिया था. पूछताछ में उसने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल ली है. उसने खुद को मारने के लिए ब्लेड नस काट ली थी. पुलिस ने उक्त ब्लेड भी बरामद कर लिया है. पुलिस के समक्ष उसने बताया कि दोनों ने साथ में मरने की प्लानिंग की थी. लेकिन वो बच गया. ज्ञात हो कि छात्रा निशा महतो की हत्या स्कूल से लौटने के क्रम में उसके घर के ठीक सामने रहने वाले विशाल रजवार ने कर दी थी. इसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया था. गुरुवार तक वो अस्पताल में इलाजरत था. गुरुवार को ही टांका कटने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की. पूछताछ के बाद उसे वारदात वाली जगह पर लाया गया. यहां उसने घास में छिपाकर रखा चाकू पुलिस को दिखाया और ब्लेड भी बरामद करा दिया.

पुलिस को दिया बयान- दोनों साथ मरना चाहते थे

आरोपी विशाल ने पुलिस को बताया कि वह और निशा शादी करना चाहती थे. इसीलिए दोनों ने एक-दूसरे के प्रति वफादारी निभाने के लिए जान देने की प्लानिंग बनाई थी. दोनों अपने-अपने घर से हथियार भी लाए थे. एक चाकू लाया थे और दूसरे ने ब्लेड. फिर, तय किया कि नस काटी जाय, इसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी कलाई काट ली. इसके बाद लड़की ने अपनी गर्दन पर चाकू चला लिया, खूब खून गिरने लगा, ये देखकर विशाल ने उसकी गर्दन पर और ताकत से चाकू से वार कर दिया, ताकि उसकी मौत हो जाय. फिर अपना गला भी काट लिया. लेकिन उसकी गर्दन पर इतना तेज वार नही हो पाया, इस कारण वो बच गया था. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-chief-electoral-officer-inspected-booths-with-less-voting/">बोकारो

: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कम वोटिंग वाले बूथों का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही