Search

 
 
 

धनबाद के पपुनकी में हुई राज्य में सबसे अधिक 114.4 मिलीमीटर बारिश

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के पपुनकी में विगत 24 घंटे के अंदर राज्य में सबसे अधिक वर्षा हुई. यहां 114.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. साथ ही धनबाद जिले के मैथन क्षेत्र में 88.6, पंचेत में 88.2, गोविंदपुर में 60.2, पुटकी 45.2, धनबाद शहरी में 30.2, टुंडी में 10.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब भी झारखंड के पूर्वी और उत्तरी हिस्से व इसके आसपास साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है.

  4 सितंबर तक होती रहेगी हल्के व मध्यम दर्जे की वर्षा

मौसम विभाग की 29 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार 4 सितंबर तक राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई गई है. 30 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन वह वज्रपात की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

   जिले में सुधरा वर्षापात का आंकड़ा

एक जून से 29 अगस्त तक के लगभग 2 महीने की अवधि में धनबाद में 589.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 27% कम है. सामान्य वर्षापात 810.4 मिली मीटर है. बता दें कि पिछले एक सप्ताह में वर्षापात का आंकड़ा सुधरा है. यह 39% की कमी से घटकर 27% पर आ गया है. पूरे राज्य में इस अवधि में 581.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात 786.5 मिलीमीटर से 26% कम है. यह आंकड़ा भी पिछले एक सप्ताह की बारिश में सुधरा है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-kabaddi-and-volleyball-competition-on-national-sports-day-at-dav-koylanagar/">धनबाद:

डीएवी कोयलानगर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही