Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के फोटो जर्नलिस्ट चंदन पाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झारखंड के डोल्फिक काउंसिल द्वारा राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. रविवार 19 दिसंबर को रांची में प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस द्वारा सम्मानित किया गया. अंतरराष्ट्रीय डॉल्फिक काउंसिल के 27 वें स्थापना दिवस पर रांची में फोटो प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन ऑड्रे हाउस में किया गया. उक्त कार्यक्रम में झारखंड से कला के क्षेत्र में पदमश्री सम्मान प्राप्त मुकुंद लायक एवं मधु मंसूरी हसमुख को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया. झारखंड की प्रकृति, संस्कृति, एवं त्योहार से संबंधित फोटो के लिए विभिन्न प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें धनबाद के फोटो जर्नलिस्ट चंदन पाल को ,"झारखंड के त्योहार" में प्रथम रनर अप , "झारखंड के संस्कृति" में सेकंड रनर अप एवं "झारखंड की प्रकृति" में भी सेकंड रनर अप पुरस्कार से राज्यपाल रमेश बैस ने सम्मानित किया. इस तरह धनबाद से चंदन पाल सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाले विजेता रहे. यह भी पढ़ें : वैट">https://lagatar.in/petrol-pumps-will-remain-closed-on-21st-for-the-demand-to-reduce-vat/">वैट

घटाने की मांग को लेकर 21 को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही