Search

धनबाद के प्लस 2 स्कूल इंटर की पढ़ाई को तैयार नहीं, 25 हजार विद्यार्थी अधर में

बीबीएमकेयू के डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से इंटर की पढ़ाई होगी बंद

Dhanbad : बीबीएमकेयू के अंगीभूत व संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद हो जाएगी. इसके बाद जिले के लगभग 10 हज़ार नए विद्यार्थियों को प्लस टू स्कूलों में नामांकन लेना होगा. ऐसे में पहले से ही शिक्षकों की कमी और आधारभूत संरचना का अभाव झेल रहे प्लस टू स्कूल इसके लिए तैयार नहीं हैं. ज्ञात हो कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से जुड़े स्कूल-कॉलेजों में जिले के लगभग 25 हज़ार विद्यार्थियों का हर साल इंटर में नामांकन होता है. इनमें से लगभग 10 हज़ार विद्यार्थी डिग्री कॉलेजों में और 15 हज़ार प्लस 2 स्कूलों, संबद्ध कॉलेजों व अन्य संस्थानों में नामांकन लेते हैं. विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की वजह से वर्तमान के प्लस टू स्कूल्स में अतिरिक्त कक्षा, लैब, शौचालय, बिजली, पानी, पंखा, बेंच-डेस्क जैसे आधारभूत संरचना की भी आवश्यकता पड़ेगी. जिसकी पूर्ति अल्प समय में संभव नहीं है.

250 नए शिक्षक मिलने से थोड़ी राहत

जिले के प्लस टू स्कूलों में पिछले सत्र तक 114 शिक्षक थे. हाल ही में दो फेज में 21 और 229 नए शिक्षक मिले हैं. शिक्षकों की संख्या बढ़कर अब 364 हो गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार के अनुसार, फिलहाल जिले के 28 प्लस 2 विद्यालयों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की सुविधा है. सीट निर्धारण नहीं होने की वजह से किसी भी विद्यार्थी को निराश नहीं होना पड़ेगा.

बीबीएमकेयू प्रशासन ने फैसले पर लगाई मुहर

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शुकदेव भोई ने एक मई को सभी अंगीभूत और अल्पसंख्यक संबंध कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले सत्र 2023-25 के लिए वे इंटरमीडिएट में नामांकन नहीं लेंगे. इस निर्णय पर 23वीं सिंडिकेट की बैठक में भी मुहर लग चुकी है. हालांकि शर्तों के साथ संबद्ध कॉलेजों को इंटरमीडिएट में नामांकन लेने की छूट दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-patients-relatives-misbehaved-with-female-security-personnel-in-sadar-hospital/">धनबाद

: सदर अस्पताल में महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मरीज के परिजनों ने की बदसलूकी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//