Search

 
 
 

धनबाद की प्रगति को बीपीएससी परीक्षा में 235वीं, जूली को 258वीं रैंक

 
Dhanbad : 66वीं बीपीएससी परीक्षा में धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/the-freedom-fighter-of-dhanbad-thakur-babu-was-offered-by-netaji-to-join-the-azad-hind-fauj/">(Dhanbad)

जिले के कई विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. धनबाद के विनोद नगर की रहने वाली प्रगति कुमारी को 235वीं रैंक, जबकि जामाडोबा की जूली कुमारी को 258वीं रैंक मिली है. प्रगति कुमारी ने 10वीं की परीक्षा डीएवी कोयला नगर से 10 सीजीपीए से, जबकि 12वीं की परीक्षा (साइंस) 96% अंक के साथ पास की थी. स्नातक की परीक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामयश कॉलेज से जूलॉजी विषय से 89% अंक से पास की है. प्रगति ने बताया कि स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही उसने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी. उसने किसी कोचिंग संस्थान की बजाय सेल्फ स्टडी पर फोकस किया. जिसका परिणाम आज सामने है. प्रगति के पिता राजू रंजन सिंह बीसीसीएल कतरास एरिया में पोस्टेड हैं. चाचा विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं.

जूली कुमारी को मिला सप्लाई इंस्पेक्टर कैडर

[caption id="attachment_379541" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/juli-kumari-300x265.jpg"

alt="" width="300" height="265" /> जूली कुमारी[/caption] बीपीएससी परीक्षा में 258वीं रैंक लाने वाली जूली कुमारी धनबाद के जामाडोबा की रहनेवाली है. जूली ने बताया कि वर्ष 2013 में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, धनबाद अर्थशास्त्र से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली चली गई. इसी क्रम में उन्होंने यूपीएससी और बीपीएससी दोनों की परीक्षा दी. चौथी बार में उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है. उन्हें सप्लाई इंस्पेक्टर का कैडर मिला है. उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सलाह दी कि निरंतरता, कड़ी मेहनत और हार न मानने का जुनून ही आपको सफलता दिला सकता है. जूली ने अपने सफलता का श्रेय पिता शुचित कुमार और माता सुजाता देवी के अलावा शिक्षकों को दिया है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-sit-should-investigate-the-death-of-dinobili-student-asmit-forum/">

धनबाद : डी नोबिली के छात्र अस्मित की मौत मामले की जांच एसआईटी करे- मंच  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही