Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के पुटकी में हुई 14 मिमी बारिश, 22 मार्च से मिलेगी राहत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बदले मौसम का प्रभाव पूरे राज्य के साथ धनबाद जिला एवं संथाल के हिस्सों में स्थित जिलों में दिख रहा है. तीन दिनों से धनबाद जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश संताल के साहिबगंज केवीके में हुई. जहां 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. धनबाद जिले के पुटकी डीवीसी में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई.

 22 मार्च से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों की बारिश व बूंदाबांदी से 22 मार्च को राहत मिलने लगेगी.   दोपहर तक आंशिक बादल छाये रहने के बाद आसमान साफ हो जाएगा. 24 मार्च तक मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा. हालांकि 25 मार्च से एक बार फिर राज्य में बादलों की आवाजाही शुरू होगी.

 2 डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान

धनबाद जिले में 21 मार्च को सुबह से आसमान पर बादल आते-जाते रहे. दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप भी खिली. पिछले 3 दिनों से बारिश व बूंदाबांदी के असर से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस हो गया. 22 मार्च से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही