Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद की छात्रा कशिश परवीन बनी इंटर आर्ट्स की परीक्षा में स्टेट टॉपर

Dhanbad : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट 30 मई को जारी कर दिया. धनबाद जिले के कतरासगढ़ की छात्रा कशिश परवीन ने इंटर आर्ट्स में 469 अंक  लाकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया हैं. कशिश डीएवी प्लस टू हाई स्कूल कतरासगढ़ की छात्रा है. राज्य के टॉप 10 में धनबाद जिले की तीन छात्राएं शामिल हैं. डीएवी प्लस टू हाई स्कूल कतरासगढ़ की ही बेबी कुमारी ने 463 अंक के साथ राज्य के टॉप टेन में चौथा स्थान प्राप्त किया है. वहीं राज प्लस टू हाई स्कूल झरिया की रिया गुप्ता 459 अंक के साथ टॉप टेन में 7वें नंबर पर हैं. आर्ट्स में राज्य के टॉप 10 में कुल 22 विद्यार्थी शामिल हैं. जिसमें धनबाद ज़िले से एक भी छात्र शामिल नहीं है.

कॉमर्स टॉप-10 में धनबाद का कोई विद्यार्थी नहीं

जैक की ओर से जारी इंटर कॉमर्स के रिजल्ट में धनबाद जिले का कोई भी विद्यार्थी कॉमर्स टॉप टेन में शामिल नहीं है. कॉमर्स टॉप टेन में 24 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है.

ज़िले का ओवरऑल प्रदर्शन भी बेहतर नहीं 

रिजल्ट में जिले का ओवरऑल प्रदर्शन भी खराब रहा है. कॉमर्स में धनबाद नौवें स्थान पर रहा. कॉमर्स में 90.78% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. वहीं, आर्ट्स में धनबाद जिले का स्थान 13वां रहा. आर्ट्स में 96.82% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-director-of-the-indian-team-returned-from-the-tour-of-russia-and-belarus652898-2/">धनबाद

: भारतीय टीम के रूस व बेलारूस के दौरे से लौटे सिंफर निदेशक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही