Search

 
 
 

धनबाद के सुजल व पीहू का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

 

प्रतियोगिता 14 से 19 सितंबर को हैदराबाद में होगी

Dhanbad : धनबाद जिले के बॉयज डबल्स अंडर-15 के विजेता सुजल रक्षित और गर्ल्स सिंगल अंडर-17 की उपविजेता पीहू सिंह का चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है. दोनों खिलाड़ियों ने धनबाद जिले के इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इसके अलावा बॉयज सिंगल्स अंडर-15 के विजेता क्रिस दुबे (पूर्वी सिंहभूम) और उपविजेता स्वप्निल नायक (हजारीबाग), गर्ल्स सिंगल्स अंडर-15 की विजेता अंशिका त्यागी (पूर्वी सिंहभूम) और वैष्णवी श्रीवास्तव (पूर्वी सिंहभूम), बॉयज सिंगल्स अंडर-17 के विजेता नीरज केसरी (रांची) और आसू गोपाल (रांची), गर्ल्स सिंगल्स अंडर-17 की विजेता साराह शर्मा (पूर्वी सिंहभूम) और पीहू सिंह (धनबाद), बॉयज डबल्स अंडर-15 के विजेता सुजल रक्षित (धनबाद), स्वप्निल नायक (हजारीबाग), गर्ल्स डबल्स अंडर-15 की विजेता अंशिका त्यागी (पूर्वी सिंहभूम) और वैभवी श्रीवास्तव (पूर्वी सिंहभूम), गर्ल्स डबल्स अंडर-17 की विजेता सारा शर्मा और योगिथा बोरा (दोनों रांची), मिक्स्ड डबल्स अंडर-15 के विजेता सदान अहमद खान और वैभवी श्रीवास्तव (दोनों पूर्वी सिंहभूम) और मिक्स्ड डबल्स अंडर-17 के विजेता युवराज कुमार और योगिता बोरा (दोनों रांची) का भी चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है.

खेल मंत्री ने किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर झारखंड के खेल व युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की. उनके समक्ष बॉयज डबल्स अंडर-17 का फाइनल मैच खेला गया. इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को ट्राफी के साथ प्रमाण पत्र भी सौंपा गया. बता दें कि झारखंड के सभी चयनित खिलाड़ी 14 से 19 सितंबर तक हैदराबाद के ज्वाला गुट्टा स्टेडियम में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. टीम के साथ मैनेजर मुकेश कुमार, गिरिडीह और धनबाद से कोच संदीप कुमार दे जाएंगे. समापन समारोह में धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सम्राट चौधरी, सीनियर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी और सतीश कुमार, उपाध्यक्ष रियाज खान और राजेश झा, कोषाध्यक्ष दीपांकर बनर्जी, सहायक सचिव दिनेश मंडल, कोच सह जॉइंट सेक्रेटरी संदीप दे, परिमल सिंह, अरित्रो दास मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही