Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद की टीम फाइनल में, गिरिडीह को 4 विकेट से हराया

Dhanbad : धनबाद की टीम जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है. कोडरमा में 25 अप्रैल को खेले गए सुपर लीग के अंतिम मुकाबले में धनबाद ने गिरिडीह को चार विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. सुपर लीग में धनबाद का पश्चिमी सिंहभूम से पहला मैच वर्षा में धुल गया था. धनबाद को गिरिडीह पर बड़ी जीत दर्ज की जरूरत थी, ताकि बेहतर नेट रन औसत के आधार पर फाइनल में पहुंच सके. विकेट में नमी के कारण मैच विलंब से शुरू हुआ और इसे 30-30 ओवर का कर दिया गया. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गिरिडीह की टीम को धनबाद के गेंदबाजों ने 28.1 ओवर में 88 रन पर समेट दिया. गिरिडीह के शिवम कुमार ने 22, निशित नयन ने 21 और मृत्युंजय लाभ ने 13 रन का योगदान दिया. धनबाद के मोहम्मद मुजम्मिल ने चार, जबकि श्लोक झा व कुणाल कुमार सिंह ने दो-दो विकेट लिए. फाइनल में पहुंचने के लिए धनबाद को जीत का लक्ष्य 11.1 ओवर में हासिल करना था. टीम ने 10.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया. इसमें शिव प्रसाद ने नौ गेंदों में 17, रुद्र शर्मा ने 16 गेंदों में नाबाद 19 और पारी के अंत में रोशन यादव ने छह गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाए. गिरिडीह के सौरभ शर्मा ने 35 रन पर चार तथा महेंद्र मंडल और मिसवावुल हक ने एक-एक विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच धनबाद के मोहम्मद मुजम्मिल को केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू और मैच आब्जर्वर शशि भूषण चौबे ने संयुक्त रूप से दिया. फाइनल में पहुंचने पर धनबाद टीम को जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव उत्तम विश्वास, उपाध्यक्ष रविजीत सिंह डांग, संजीव झा सहित बाल शंकर झा, धर्मेंद्र कुमार, बीएच खान ने शुभकामनाएं दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-caught-the-thief-breaking-the-lock-of-a-closed-house-in-kapasara-handed-him-over-to-the-police/">धनबाद

: कापासारा में बंद घर का ताला तोड़ते चोर को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही