Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर, झुलस रहे लोग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में तीन दिन में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया. तीखी धूप और दिन का तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं. दिन में चल रही हवा शरीर को जला रही है. दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में मात्र एक-दो डिग्री सेल्सियस की ही वृद्धि हुई है. सुबह और शाम को मौसम हल्का ठंडा हो रहा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढा अंतर लोगों को बीमार बना रहा है. मौसम विभाग की 4 अप्रैल को जारी रिपोर्ट के अनुसार 7 अप्रैल तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद 8 अप्रैल को फिर मौसम बदलेगा. धनबाद सहित राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही