Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के ट्रेड यूनियन नेता वीरेंद्र अम्बष्ठ बने इंटक के राष्ट्रीय सचिव

Dhanbad : धनबाद के कोयला क्षेत्र में मजदूरों के हित में काम करने वाले ट्रेड यूनियन नेता वीरेंद्र प्रसाद अम्बष्ठ को इंटक का केंद्रीय सचिव बनाया गया हैं. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी ने 7 जून को इससे संबंधित पत्र जारी किया है. ज्ञात हो कि अम्बष्ठ सन 1970 से ट्रेड यूनियन में सक्रिय हैं. वे कोयला कर्मी भी रह चुके हैं. वे लंबे समय से इंटक से जुड़े हुए हैं. इसके पूर्व वे झारखंड इंटक के सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके है. नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई. निरसा स्थित उनके आवास पर शुभचिंतक बधाई देने पहुंच रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही