धनबाद : देहरादून में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धनबाद के विशाल कुमार पंडित ने अंडर 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है. विशाल कुमार ने इस प्रदर्शन से धनबाद सहित पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है. प्रतियोगिता 8 से 11 जून को खेली गई. विशाल की इस सफलता पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, धनबाद ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव सुमीर शर्मा, रेफरी चीफ अमर बाउरी, कोच अमित रवानी, यमुना पासवान, आकाश विश्वकर्मा, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, भानु खत्री, विजय विश्वकर्मा आदि ने बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-jharia-who-are-suffering-from-power-crisis-expressed-their-protest-by-banging-plates/">धनबाद
: बिजली संकट से त्रस्त झरिया के लोगों ने थाली पीटकर जताया विरोध [wpse_comments_template]
धनबाद के विशाल ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
Leave a Comment