धनखड़ ने कहा. राष्ट्र विरोधी ताकतें अपनी हरकतों को छिपाने या वैध बनाने के लिए हमारी संवैधानिक संस्थाओं के मंचों का इस्तेमाल कर रही हैं.
NewDelhi : राज्यसभा के उपसभापति जगदीप धनखड़ भारत का हाल भी बांग्लादेश जैसा होगा, कहने वालों पर भड़क गये है.. उन्होंने चिंता जताई कि कैसे कोई भारत की तुलना बांग्लादेश से कर सकता है. धनखड़ जोधपुर में राजस्थान हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबिली समारोह में बोल रहे थे. उनका कहना था कि इस देश का नागरिक जो संसद सदस्य रह चुका है और एक अन्य जिसने कई विदेश सेवाएं देखी हैं, ऐसी बातें कैसे कर सकता है. जानकारों का मानना है कि जगदीप धनखड़ का इशारा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और मणिशंकर अय्यर की ओर था. जान लें कि इन दोनों नेताओं ने भारत में भी बांग्लादेश जैसी नौबत आने की बात कही थी.भारत का हाल भी बांग्लादेश जैसा होगा, कहने वालों पर भड़के धनखड़ ,इशारा खुर्शीद और मणिशंकर अय्यर की ओर
Last Updated: Aug 11, 2024 12:00 AM (IST)