Search

 
 
 

धनुष-नागार्जुन की फिल्म 'कुबेर' का धांसू ट्रेलर आउट, भिखारियों का पता नहीं होता

रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन स्टारर फिल्म 'कुबेर रिलीज को तैयार है. जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. यह ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी तीनों भाषाओं में जारी किया गया है
 

Lagatar desk : रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन स्टारर फिल्म 'कुबेर रिलीज को तैयार है. जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. यह ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी तीनों भाषाओं में जारी किया गया है

 

 

 

 

 पैसा, पावर और सत्ता की कहानी

 

फिल्म ‘कुबेर’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जो 2 मिनट 38 सेकंड की है. जिसमें सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों में पूरी तरह डूबे नजर आते हैं. धनुष फिल्म में एक भिखारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो शहर की गलियों में बेपरवाही से घूमता नजर आता है.

 

कहानी में मोड़ तब आता है जब नागार्जुन का किरदार उसे एक बड़ा मौका देता है. लेकिन जल्द ही धनुष का किरदार शहर में व्याप्त अमीरी, सत्ता और भ्रष्टाचार की सच्चाई से रूबरू होता है. इसके बाद वह सिस्टम से सीधी टक्कर लेने निकल पड़ता है. हालांकि, यह टक्कर किस रूप में होगी और कहानी कैसे आगे बढ़ेगी, इसका खुलासा ट्रेलर में नहीं किया गया हैरश्मिका मंदाना इस कहानी में धनुष के किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ी नजर आती हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह उनका लव इंटरेस्ट हो सकती हैं.

 

कब रिलीज होगी 'कुबेर'

 

फिल्म 'कुबेर' 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इससे पहले रविवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है. शेखर कम्मुला निर्देशित फिल्म में रश्मिका मंदाना और धनुष लीड रोल में हैं. इसके अलावा नागार्जुन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ट्रेलर में वे एक रईस शख्स की भूमिका में हैं.फिल्म के ट्रेलर में उन्हें सिगरेट के छल्ले भी बनाते देखा गया है

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही