Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह संपन्न

Dhanwar (Giridih) : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर जय हिंद मूल वासिनी व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शुक्रवार 14 अप्रैल को गांधी चौक पर एक सभा आयोजित की. सभा का संचालन सुभाष पासवान ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू सुमन ने कहा कि झारखंड में फिर एक उलगुलान की जरूरत है. कहा कि बाबा साहेब सभी वर्गों का सर्वमान्य नेता माना गया है. दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल ने अंबेडकर चौक पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पम कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष नातेश्वर ठाकुर ने ने कहा कि बाबा साहब उस संविधान के निर्माता थे, जिसकी वजह से आज सभी को समान अधिकार हासिल हुआ है और देश एक नई दिशा में बढ़ रहा है. बाबा साहब का बनाया संविधान ही पूरे देश को एक सूत्र में बांधे रखता है. कार्यक्रम में उपेंद्र यादव, तुलसी ठाकुर, मुजाहिद अंसारी, देवनंदन यादव, रामदेव यादव व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bengabad-mla-planted-saplings-at-krishi-vigyan-kendra/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद: कृषि विज्ञान केन्द्र में विधायक ने किया पौधारोपण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही