Search

धनवार : मैट्रिक व इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास 41 छात्र-छात्रओं को किया सम्मानित

Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड के सापामरण पंचायत क्षेत्र के मैट्रिक व इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी लाने वाले 41 छात्र-छात्राओं को सापामारण पंचायत सचिवालय में 3 जून को सम्मानित किया गया. सम्मानित करने वालों में पंचायत समिति सदस्य जेनब खातून, समाजसेवी निजामुद्दीन अंसारी और रउफ अंसारी समेत अन्य शामिल थे. मौके पर वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों पर निर्भर है. छात्र-छात्रा मन लगाकर पढ़ाई करें और ऊंचा पद प्राप्त कर अपने परिवार, गांव व देश का नाम रोशन करें. सापामारन पंचायत की मुखिया पति शाहबान अंसारी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देकर कहा कि आगे भी बेहतर परिणाम के लिए मन लगाकर पढ़ाई करें. सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में पम्मी कुमारी, पुष्पा कुमारी, आजाद अंसारी, नसीमा खातून, अमित कुमार सिंह, चांदनी कुमारी समेत सभी 41 छात्र-छात्राएं शामिल थीं. इस अवसर पर महेश दास, सिकंदर रजक, पप्पू खान, प्रकाश दास, प्रकाश वर्मा, सुजीत वर्मा, शेखावत अंसारी, शिवनंदन वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654876&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सांसद व विधायक ने किया प्रशासनिक भवन का शिलान्यास,निगम कर्मी रहे नदारद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp