Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Dhanwar (Giridih) : घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के बल्हारा-जमडार मुख्य मार्ग पर डलवा मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. 15 अप्रैल की सुबह शौच के लिए जा रहे कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त बाइक (जेएच 12 एच 8006) को देखा. कुछ ही दूरी पर युवक का शव पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने मामले की सूचना घोड़थंभा ओपी पुलिस को दी. जानकारी पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव समेत बाइक को कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान कोडरमा जिला के नवलसाही थाना क्षेत्र के तगड़ानावा गांव निवासी जमरू मुर्मू (30) के रूप में हुई है. मृतक के पिता का नाम पाटिल मुर्मू है. इसी बीच परिजनों को भी खबर दी गई. परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. हादसे 14 अप्रैल देर रात की बताई जा रही है. मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं. मृतक के पिता पाटिल मुर्मू के अनुसार उसका बेटा अपने गांव तगड़ानावा से बल्हारा के रोहनिया जा रहा था. हादसे के कारण का पता नहीं चला है. मृतक शादीशुदा था. घर में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं, जिसमें एक पुत्र और तीन पुत्री हैं. थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है. बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608664&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जीवा फॉरमेशन ने महिलाओं के लिए किया आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही