Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : तालाब जीर्णोद्धार कार्य में संवेदक और जेई पर घोर अनियमितता के आरोप

Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड के करगाली खुर्द ग्राम में 15वें वित्त मद से तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में संवेदक और जेई पर भारी अनियमितता के आरोप लग रहे हैं. इसे लेकर स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच की मांग की है. मंगलवार 13 जून को स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के उपाध्यक्ष असगर इमाम ने तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि सिर्फ खानापूर्ति कर पैसे का बंदरबांट किया गया है. उन्होंने डीसी से अनियमितता का आकलन कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर स्थानीय ग्रामीण चुनका तुरी, लखन तुरी, तुलसी ठाकुर, विकास राय, कार्तिक तुरी, ईश्वर राय, रवि साहू, सिकंदर राम, कारू तुरी, विजय राय, सचिन तुरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने कहा कि अनियमितता को लेकर सवाल उठाने पर संवेदक ने रंगदारी के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दिया है.

      मिट्टी कटाई के नाम पर की गई महज खानापूर्ति

ग्रामीणों का आरोप है कि किनारे-किनारे महज 2 से 3 फीट मिट्टी की खुदाई हुई. जबकि बीच में मामूली मिट्टी उठाकर केवल खानापूर्ति की गई. नतीजतन तालाब कीचड़ से भरे पड़े हैं. कहा कि तलाब का मेढ इस प्रकार बनाया गया की मामूली बरसात में भी मेढ की मिट्टी तालाब में ही गिर जाएगी. ग्रामीण तुलसी ठाकुर ने बताया कि अपना घर और घर के सामने गड्ढे की भराई के लिए लगभग 55 हजार रूपये की मिट्टी 2000 रूपये प्रति ट्रैक्टर की दर से निकाली थी, जिसे संवेदक देवेंद्र राणा ने खुद के कार्य में जोड़ दिया. ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक और जेई पर जांच कर कार्रवाई की जाए.

             संवेदक और जेई के अलग-अलग सुर

वहीं संवेदक देवेंद्र राणा का कहना है कि कार्य पूरा कर लिया गया है. जबकि जेई किशोर हांडी ने बताया कि अभी मिट्टी कटवाने का कार्य ही पूरा नहीं हुआ है. कुल 70 हजार एमक्यू मिट्टी कटाई की जानी है. साथ ही साथ यहां वृक्षारोपण, झंडोत्तोलन प्लेटफार्म बनवाया जाएगा. अगर कोई कहता है कि कार्य पूर्ण कर लिया गया है, वह गलत है. काम जल्द पूरा किया जाएगा.

      जिला परिषद अध्यक्ष ने किया था शिलान्यास

21 मई 2023 को धनवार प्रखंड क्षेत्र के करगाली खुर्द ग्राम स्थित चित्रा अहरा खाता नंबर 26 प्लॉट नंबर 1237 पर 9 एकड़ 90 डिसमिल जमीन पर 15 लाख 44 हजार 32 रुपये की प्राकलित राशि से तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने शिलान्यास किया था. यह">https://lagatar.in/giridih-the-vehicle-going-to-the-wedding-ceremony-fell-into-the-river-injured/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शादी समारोह में जा रहा वाहन नदी में गिरा, दर्जनों घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही