Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : वर्तमान में दिखावे की जिंदगी के कारण संघर्ष करना पड़ता है: सुधा पांडे

Dhanwar (Giridih): धनवार प्रखंड के अरगाली पंचायत के हुंडराटांड़ उपाध्याय टोला मंदिर में सात दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा मानस महायज्ञ के छठे दिन 15 मई की रात चित्रकूट से आए कथावाचक सुधा पांडे ने कहा कि भगवान शिव की सादगी को अपनाकर मानव जीवन में सदैव शांति प्राप्त की जा सकती है. वर्तमान में लोग दिखावे की जिंदगी जी रहें हैं. इसलिए उन्हें ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है. अपने संगीतमय प्रवचन में शिव-पार्वती विवाह का सुंदर चित्रण किया. इसके पूर्व आचार्य सुधीर पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया. चित्रकूट से पधारे प्रवचनकर्ता गंगाधर पांडे ने राम सीता विवाह प्रसंग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. पुरोहित रामदेव तिवारी ने पूजा अनुष्ठान कर मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत उपाध्याय व उनकी पत्नी अनोखा देवी से संपन्न कराया. मौके पर गौरी शंकर उपाध्याय, राम उपाध्याय, संजीव उपाध्याय, नकुल उपाध्याय आदि ने बताया कि यज्ञ 16 मई को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638769&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : विधायक सुदिव्य सोनू की गंभीरता पर निकाय कर्मियों ने उठाये सवाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही