Search

 
 
 

धनवार : बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न, नमाज अता कर अमन व चैन की दुआ

 
Dhanwar (Giridih) : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 29 जून को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह के समय से ही नमाज अता करने नमाजी जुटने लगे. नमाजियों ने नमाज अता कर अमन चैन की दुआ की और एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बकरीद पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी ईदगाहों और मस्जिदों के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस जवान तैनात किए गए थे. बरजो पंचायत के पूर्व मुखिया मो. सफदर अली ने कहा कि बकरीद कुर्बानी का पर्व है. यह त्योहार हमें प्रेम, सद्भावना, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683249&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जिला सांख्यिकी कार्यालय में मनाया गया सांख्यिकी दिवस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही