Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : बाबा बालकेश्वर नाथ धाम में किया गया भूमि पूजन

Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के डोरंडा ग्राम स्थित शिव दुर्गा न्यास बाबा बालकेश्वर नाथ धाम में 02 जून को राधा कृष्ण मंदिर का भूमि पूजन किया गया. मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में निर्माण किया जाएगा. पुजारी आशुतोष पांडे, गोविंद पांडे व कामदेव पांडे के साथ यजमान नारायण राय ने सपत्नी भूमि पूजन किया. न्यास के मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अभी यहां भगवान शंकर, मां पार्वती, हनुमान, शनि देव, मां वैष्णो देवी तथा दुर्गा का मंदिर स्थापित है. भविष्य में यहां सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. मौके पर न्यास के अध्यक्ष रामविलास सिंह, सचिव विकास पांडे, रामाकांत प्रसाद, रामदेव सिंह, जयदेव राय, सुरेंद्र कुमार मोदी, शिवेश सहाय, राजू पांडे, रंजीत राय, सुजीत सिन्हा, प्रकाश वर्णवाल, देव आनंद राय, ओम प्रकाश, मनोज मोदी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655567&action=edit">यह

भी पढ़ें:सरिया : मानव मिट्टी की मूरत, पांच तत्वों से बना यह शरीर टिकाऊ नहीं- दीदी ज्योति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही