Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : भाजपाइयों ने मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Advertisement
Advertisement
एक देश, दो विधान, दो प्रधान, दो निशान के ख़िलाफ मुखर थे डॉ.श्यामा प्रसाद : लक्ष्मण सिंह
Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार 6 जुलाई को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. लक्ष्मण सिंह ने डॉ.मुखर्जी को याद करते हे कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए डॉ.श्यामा प्रसाद ने अपने प्राणों की आहुति दे दी. कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से इन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की जो 1980 में भारतीय जनता पार्टी बन गई. भारत को सशक्त बनाने में इनका अहम योगदान रहा है. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद कश्मीर में अनुछेद 370 के खिलाफ थे. उनका मानना था कि एक देश मे दो विधान, दो प्रधान ओर दो निशान नही चलेगा. कार्यक्रम के बाद लक्ष्मण सिंह हेमरोडीह में आयोजित पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान में शामिल हुए. मौके पर उदय सिंह, पंकज सिंह, परमानंद देव, पप्पू सिंह, शिवशंकर सिंह, सीता राम सिंह, रामेश्वर साव, अरविंद कुमार, श्रवण कुमार, विनय सिंह, मुंशी राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pirtand-birth-death-registration-will-be-done-in-panchayats-by-running-a-special-campaign-bdo/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : विशेष अभियान चलाकर पंचायतों में किया जाएगा जन्म-मृत्यु निबंधन : बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही