Search

 
 
 

धनवार : भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान

 
Dhanwar (Giridih) : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराने के लिए भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने 28 जून को धनवार विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में महाजनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान वे दसरेडीह, पुरनाडीह, डोमायडीह, कृपालपुर, उत्तरी डोरंडा, चितरडीह समेत अन्य गांवों में गए और ग्रामीणों को केंद्र सरकार के उपलब्धियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव है. नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता निकल चुके है. ग्रामीण क्षेत्रों में महाजनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई. वे ग्रामीणों से संपर्क करने कई बूथों पर भी गए. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला रही है. अभियान की शुरुआत 1 जून को हुई थी तथा समापन 30 जून को होगा. दूसरी तरफ यह अभियान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मिशन 2024 भी है. मौके पर उदय सिंह, पवन सिंह, श्रीकांत, श्याम कुमार, संजय यादव, अरविंद सिंह, सुजीत राय, अक्षय कुमार, राहुल कुमार, सुखदेव राम, नीलू राय, सदानंद राय, रामदेव राम,बसंत कुमार,दीपक पांडेय समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681524&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ एलिट ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही