Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार : महायज्ञ में शामिल हुए भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, क्षेत्र का किया दौरा

Dhanvar(Giridih) : जिले के धनवार प्रखंड के गांधी पंडित टोला में आयोजित महायज्ञ और वरजो सार्वजनिक मंडप में मां पार्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा में भाजपा नेता लक्ष्मण प्रताप सिंह 11 मई को शामिल हुए. इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं के क्षेत्र का दौरा करने निकल गए. मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतों पर चलती है. इस पार्टी की विचारधारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है. केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा की सोच है. मोदी राज में एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बच पाएंगे. मिशन 2024 की तैयारी अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में शुरू कर देनी चाहिए. केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लाभ दिलाने पर बल दिया जाए. मौके पर श्रीकांत, भूपेंद्र सिंह, नकुल राय, पवन सिंह, श्याम नंदन, सुवोध कुमार सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633819&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: मायुम ने अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत किया भोजन वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही