Search

 
 
 

धनवार : बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपाइयों में बढ़ा उत्साह

 
नेताओं ने कहा, संगठन होगा मजबूत, बदलेगी झारखंड की दशा और दिशा (Giridih : भाजपा विधायक दल के नेता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके गृह विधानसभा क्षेत्र धनवार के भाजपाइयों ने खुशी ज़ाहिर की है. नंदलाल साहू, अशोक राय, महेंद्र चौधरी और राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा आलाकमान का ये फ़ैसला झारखंड की दशा और दिशा बदल देगा. बाबूलाल मरांडी के गृह प्रखंड धनवार विधानसभा के तिसरी प्रखंड में भी बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर  भाजपाइयों में खुशई की लहर दौड़ गई. पार्टी के कार्यकर्ता देर रात तक एक-दूसरे को बधाइयां देते रहे. अशोक उपाध्याय, मनोज यादव, रामचंद्र ठाकुर, उदय साव, सुनील सेठ, रामचंद्र यादव, सोनू हेंब्रम, सहित अन्य नेताओं ने भी खुशी ज़ाहिर की. इधर जमुआ में भाजपाई बाबूलाल मरांडी को कमान मिलने से खुशी के रंग में सराबोर नज़र आये. जिला किसान मोर्चा के परमेश्वर यादव ने कहा कि झारखंड में संगठन और मजबूत होगा. कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना होगा. परमेश्वर यादव, राजेन्द्र यादव, सुरेश राय, केदार यादव, बैजनाथ यादव, सुरेश हाजरा, रणबहादुर, अशोक सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने आलाकमान का आभार जताया है. यह">https://lagatar.in/gawan-immediately-reached-the-hospital-on-snake-or-poisonous-insect-bite-dr-habbiullah/">यह

भी पढ़ें : गावां : सांप या जहरीले कीड़े के काटने पर फौरन पहुंचे अस्पताल : डॉ हब्बीउल्लाह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही