Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनवार: रेफरल अस्पताल में 7 वर्ष बाद शुरू हुआ सिजेरियन की सुविधा

Dhanwar (Giridih): रेफरल अस्पताल राजधनवार में 7 वर्ष बाद एक बार फिर से सिजेरियन की सुविधा बहाल होने से स्थानीय लोगों को राहत मिला है. महिला चिकित्सक व अन्य सुविधाओं के अभाव में यहां सिजेरियन की सुविधा बंद हो गई थी. जिसके कारण महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था. डिलीवरी के समय आसपास की महिलाओं को गिरिडीह या कोडरमा जाना पड़ता था. यह सुविधा धनवार में ही चालू होने से अन्य प्रखंड की महिला मरीजों को राहत भी मिलेगी. रेफरल अस्पताल राजधनवार में 30 अप्रैल को डॉ इंदु शेखर की अगुवाई में डोरंडा निवासी अर्जुन राम की पत्नी नेहा कुमारी का सिजेरियन डिलीवरी करवाया गया. जिसमें डॉ पंकज कुमार वर्मा व जीरएनएम रजनी एक्का शामिल थी. सिजेरियन के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है. मौके पर अंशु आर्यन, संतोष कुमार, अजय राम आदि मौजूद थे. रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि गिरिडीह के सिविल सर्जन एसपी मिश्रा काफी लंबे समय से यह सुविधा बहाल करने को लेकर प्रयासरत थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=623654&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी: वाहन जांच में 1.41 लाख का काटा गया चालान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही